इन #10देसो में नहीं पड़ता आयकर!!!

दुनिया के 10 देश जहां नहीं देना पड़ता है आयकर

विश्व में कुछ ऐसे देश हैं जहां आयकर नाम की कोई चीज ही नहीं है. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम 
स्वामी भी आर्थिक सुधारों के लिए आयकर खत्म करने की बात करते रहे हैं. 
आइए, आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जहां लोगों को आयकर नहीं देना पड़ता है.
1-कतर
दुनिया के ऐसे देश जो तेल व खनिज के अकूत भंडारों के जरिए समृद्ध हो चुके हैं,
 वहां आयकर का अस्तित्व नहीं है. प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया
 के सबसे अमीर देश कतर में लोगों की निजी आय पर कोई कर नहीं लगाया जाता है.
2-ओमान
ओमान में निजी आय या पूंजी पर तो कोई टैक्स नहीं लगता है लेकिन 
यहां लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ में योगदान देना पड़ता है.
3-यूनाइटेड अरब अमीरात
तेल भंडारों से समृद्ध देश यूनाइटेड अरब अमीरात का नाम भी सबसे 
अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में एक है. यहां भी कोई आयकर नहीं लगता है.

4-सऊदी अरब
दुनिया में तेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश सऊदी अरब में नागरिकों को कोई टैक्‍स 
नहीं देना पड़ता है और न ही कंपनियों के वित्‍तीय फायदे पर कोई टैक्‍स लगाया
 जाता है. यहां सामाजिक सुरक्षा के लिए भुगतान करना पड़ता है.
5-बहरीन
बहरीन में भी नागरिकों को आयकर नहीं देना पड़ता है. हालांकि यहां के नागरिकों 
को अपनी आय का 7 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा में जमा कराना पड़ता है. 
यहां मकान किराए पर देने से प्राप्त आय पर टैक्स देना पड़ता है, 
साथ ही एंप्लायीमेंट टैक्स, स्टैम्प ड्यूटी पर और रियल एस्टेट के ट्रांसफर 
पर भी टैक्स लगता है.
6-कुवैत
कुवैत भी एक ऐसा ही देश है जहां जीरो इनकम टैक्स है. यहां भी 
सामाजिक सुरक्षा में योगदान देना अनिवार्य है.
7-बरमूडा
दुनिया के समृद्ध देशों में से एक बरमूडा खासा लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. 
यहां भी नागरिकों पर कोई आयकर नहीं लगाया गया है. हालांकि बरमूडा 
रहने के लिए सबसे महंगी जगहों में से एक है. यहां भी नागरिकों को पे रोल टैक्स,
 समाजिक सुरक्षा, संपत्ति, कस्टम ड्यूटी पर 25 % टैक्स लगाया जाता है.
8-बहमास
बहमास भी बेहद लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है. यहां आयकर तो नहीं लगाया 
जाता है लेकिन इम्पोर्ट ड्यूटी, राष्ट्रीय बीमा और संपत्ति कर अस्तित्व में हैं.
9-मोनैको
मोनैको कई प्रवासियों का घर माना जाता है. यहां भी कोई आयकर या संपत्ति 
कर नहीं देना पड़ता है. दुनिया भर के कई करोड़पति यहीं बसे हुए हैं.
10-हॉन्ग-कॉन्ग
इस देश में भी कोई आयकर नहीं लगाया जाता है. हालांकि यहां 
कमाई गई आय पर टैक्स की व्यवस्था है. इसके अलावा बिजनेस मुनाफों
 और किराए से होने वाली आयपर भी टैक्स देना पड़ता है.

GST के तहत ये चीजें हो सकती हैं

 सस्‍ती, सरकार ने दिए संकेत


जीएसटी के तहत 22 उत्‍पादों का रेट कम करने के बाद सरकार और भी उत्‍पादों
 को सस्‍ता कर सकती है. राजस्‍व सचिव हंसमुख अधिया ने सोमवार को इस तरफ
 इशारा किया है. उन्‍होंने कहा कि जीएसटी परिषद कई उत्‍पादों को 28 फीसदी के
 स्‍लैब से निकाल सकती है. कम टैक्‍स स्‍लैब में आने के बाद ये उत्‍पाद सस्‍ते हो जाएंगे.
हंसमुख अधिया ने दिए संकेत
सोमवार को राजस्‍व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा कि कुछ उत्‍पादों को 28 फीसदी 
टैक्‍स स्‍लैब से नीचे लाने पर विचार किया जा रहा है. केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली
 भी इससे पहले कुछ उत्‍पादों का जीएसटी रेट घटाने को लेकर संकेत दे चुके हैं.
 अगर सरकार जीएसटी टैक्‍स स्‍लैब घटाएगी, तो आपको होटल में खाना खाने
 समेत अन्‍य कई सर्विसेज और उत्‍पादों के मामले में राहत मिल सकती है.
सस्‍ता होगा होटल में खाना
वित्‍त मंत्री अरुण जेटली भी यह संकेत दे चुके हैं कि वह एसी होटलों पर लगने वाले
 18 फीसदी जीएसटी रेट को कम कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो आपको
 होटल में खाना काफी सस्‍ता पड़ सकता है. सरकार एसी रेस्‍तरां पर लगने वाले 
जीएसटी रेट को 12 फीसदी कर सकती है.
घर खरीदना हो सकता है सस्‍ता
वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले दिनों यह भी संकेत दिया था कि वह रियल
 इस्‍टेट को जीएसटी के दायरे में ला सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो आपको 
घर खरीदने के दौरान राहत मिल सकती है. जेटली ने कहा कि रियल इस्‍टेट के 
जीएसटी के दायरे में आने से लोगों को कई तरह के टैक्‍स भरने से राहत मिलेगी.
 इसके बाद उन्‍हें सिर्फ एक ही टैक्‍स भरना होगा.
कालेधन पर कसेगी लगाम
जेटली ने कहा कि रियल इस्‍टेट के जरिये ही कालेधन को बड़े स्‍तर पर 
ठिकाने लगाया जाता है. ऐसे में अगर इसे भी जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा,
 तो इस पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा.
ऐसे उत्‍पादों का कम हो सकता है रेट
हंसमुख अधिया ने कहा है कि सरकार 28 फीसदी में शामिल कई प्रोडक्‍ट्स 
का जीएसटी रेट कम कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो सरकार का ध्‍यान 
उन उत्‍पादों को नीचे लाने पर रहेगा, जो आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़े हैं.

Comments

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?