निर्णायक मुकाबले के लिए आज #भारतऔरऑस्टेलिया उतरेगी हैदराबाद में , फैंस को जोरदार मुकाबले की उम्मीद
आज विराट-वॉर्नर के बीच कप्तानी जंग, जानें आंकड़ों में कौन है भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आखिरी टी-20 मुकाबले में टीम
इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर
के बीच बादशाहत की जंग देखने को मिलेगी. दोनों ही ना सिर्फ सीरीज को जीतने
के लिए जोर लगाएंगे, बल्कि खुद को एक-दूसरे से बेहतर साबित करने के लिए
जोरआजमाइश करते नजर आएंगे.
कोहली और वॉर्नर में कौन है बेहतर कप्तान?
विराट कोहली और डेविड वॉर्नर में से कौन बेहतर कप्तान है.
दोनों के कैप्टेंसी के रिकॉर्ड पर नजर डाले हैं.
कोहली ने सात टी-20 मैच में से चार में जीत मिली है
और तीन में हार कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम
का जीत का प्रतिशत 57.14 का है.
इसके अलावा वॉर्नर ने चार मैच में सेतीन में जीत दर्ज की है
और एक में हार और उनकी कप्तानी में कंगारू टीम का जीत का प्रतिशत
टीम इंडिया जीत की बड़ी दावेदार
इस आखिरी टी-20मुकाबले में भारतीय टीम का दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा है.
2017 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डाले, तों भारतीय टीम ने शानदार
खेल दिखाया है. कोहली की कप्तानी में 7 मुकाबलो में से 4 में जीत
और 3 में हार मिली. यानी जीत का प्रतिशत 57.14 रहा. वहीं,
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मुकाबलों में से दो में जीत मिली है
और तीन में हार उसका जीत का प्रतिशत 40.00 का रहा.
कौन किस पर है भारी
भारत ने अबतक कुल 85 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उसे 51 में जीत और
32 में हार मिली. जीत का प्रतिशत 60 का रहा. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 95 टी-20
मुकाबलों में 48 में जीत हासिल की और 46 में हार. जीत का प्रतिशत रहा
50.53हाई वोल्टेज मुकाबला देखने की उम्मीद
फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला
देखने को मिलेगा. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है
ऐसे में टॉस की भूमिका बेहद अहम होगी. टॉस जीतने वाली पहले बल्लेबाजी
करने का फैसला करना चाहेगी
INDvsAUS: आज सिर्फ जीत
के इरादे से मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें
भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें आज उप्पल के राजीव गांधी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेंगी.
रांची में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि गुवाहाटी में खेला
गया दूसरा मैच आस्ट्रेलिया के नाम रहा था. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच आज होगा.
दूसरे मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहेरेन्डॉर्फ ने भारत के
मजबूत बल्लेबाजी क्रम को सस्ते में समेटते हुए चार विकेट अपने
नाम किए थे. भारत इस मैच में सिर्फ 118 रन ही बना सका था.
भारत को उम्मीद होगी की दूसरे मैच में बल्लेबाजों का विफल
होना महज इत्तेफाक साबित हो और तीसरे मैच में उसके बल्लेबाज
अपने बल्ले का जौहर दिखाएं.
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश एक बार फिर जीत
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश एक बार फिर जीत
की राह पर लौटने की होगी.
मेजबान टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर शिखर
धवन, रोहित शर्मा, कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या,
मनीष पांडे और केदार जाधव पर होगी.
आशीष नेहरा ने अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है.
कोहली इस मैच में इस वरिष्ठ गेंदबाज को मौका दे सकते हैं.
नेहरा ने नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि कर दी है.
भारतीय गेंदबाजी का भार भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह
के कंधों पर होगा. वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को धराशायी करने का जिम्मा संभालेंगे.
वहीं मेहमान टीम कप्तान डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल से फॉर्म में
लौटने की उम्मीद लगाए बैठी है. पिछले मैच में ट्रेविस हेड और
मोएजिज हेनरिक्स ने टीम को संकट से उबारते हुए जीत दिलाई थी.
वार्नर को हालांकि अपने गेंदबाजों से ज्यादा उम्मीद है. पैट कमिस,
जेसन, केन रिचर्डसन, नाथन कल्टर नाइल और एडम जाम्पा
ने पिछले मैच में संयुक्त रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
अगर यह गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर संयुक्त प्रदर्शन कर
पाने में सफल रहता है तो भारत को परेशानी हो सकती है.
टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),
भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),
रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे,
केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह,
हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आशीष नेहरा, लोकेश राहुल
और अक्षर पटेल.
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर (कप्तान), मोएजिज हेनरिक्स,
एरॉन फिंच, टिम पेन (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्टियन,
ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, नाथन कल्टर-नाइल,
ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आखिरी और निर्णायक टी-20 मुकाबले के लिए
आज हैदराबाद में उतरेंगी. आज का मुकाबला उप्पल के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय
क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यह पहला मौका होगा कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20
मैच उप्पल में खेला जाएगा. दोनों टीमों की निगाहें खिताबी जीत पर होंगी,
क्योंकि दोनों ही टीमें सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी हैं. भारतीय टीम
अगर आज का मैच जीत लेती है तो 70 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा,
जब यह टीम ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार सीरीज में मात देगी.
इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन सीरीज में मात दे चुकी है.
भारत ने पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज 3-0 से,
इस साल टेस्ट सीरीज में 2-1 से और वनडे सीरीज 4-1 से हराया है.
इस लिहाज से भरत के पास इतिहास बनाने का मौका होगा

Comments
Post a Comment