जानिए मीडिया के सामने आने पर #हनीप्रीत का क्या कहना था ?
आख़िरकार हनीप्रीत सामने आईं, कहा - मैं देशद्रोही नहीं हूं
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम की ‘बेटी’ हनीप्रीत की अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी थी. खबर है कि वे मंगलवार को सरेंडर कर सकती हैं
बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित गोद ली बेटी हनीप्रीत सिंह आख़िरकार सामने आई हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ वे मंगलवार (आज) को कोर्ट में समर्पण कर सकती हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने हनीप्रीत उर्फ़ प्रियंका तनेजा की अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी थी. वे सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा गुरमीत राम रहीम को 20 साल सज़ा की क़ैद सुनाए जाने से भड़की हिंसा के बाद से ग़ायब थीं. उन पर और कुछ अन्य डेरा सदस्यों पर हिंसा भड़काने के आरोप हैं.
इस बीच इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने कहा कि मीडिया उनके बारे में जो भी बता रहा है वो सच नहीं है. हनीप्रीत ने कहा कि मीडिया ने बताया कि वे डरी हुई हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं मीडिया को भयभीत करने और मीडिया रिपोर्टों में मुझे जिस तरह दिखाया गया उसे देखने के बाद आई हूं.’ पिछले एक महीने से वे कहां थीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपनी मौजूदा मानसिक हालत को बयान नहीं कर सकतीं. बातचीत में हनीप्रीम मीडिया से नाराज़ दिखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘देशद्रोही’ कहा गया जो पूरी तरह से ग़लत है.
हनीप्रीत ने उनके और राम रहीम के संबंधों को लेकर भी बात की. राम रहीम को ‘पापा’ बुलाने वाली हनीप्रीत ने उन्हें निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि ‘पापा’ और उनका रिश्ता बहुत पवित्र है. वहीं, राम रहीम के साथ हेलिकॉप्टर में जाने को लेकर किए सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि ‘कोर्ट की इजाज़त लेने के बाद ही वह अपने पापा के साथ हेलिकॉप्टर में गई थीं’. मीडिया में ऐसी भी रिपोर्टें आई थीं कि राम रहीम को सज़ा सुनाए जाने के बाद हनीप्रीत नेपाल भाग गई हैं. इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में ही थी, नेपाल नहीं गई थी.’ हनीप्रीत का दावा है कि वे निर्दोष हैं. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत होगी और इसे दुनिया देखेगी.
हनीप्रीत कर सकती है पंचकूला पुलिस के समक्ष सरेंडर, सुरक्षा हुई कड़ी
गुरमीत राम रहीम की गाेद ली बेटी हनीप्रीत पंचकूला में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकती है। इसके बाद पंचकूला पुलिस सक्रिय हो गई है और पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गाेद ली बेटी हनीप्रीत आज पंचकूला में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकती है। गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से लापता हनीप्रीत कथित तौर पर पहली बार सामने आई है। इसके बाद पंचकूला पुलिस सक्रिय हाे गई और पुलिस मुख्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस चाहती है कि हनीप्रीत को सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार कर लिया जाए।
एक निजी टीवी चैनल ने कथित तौर पर हनीप्रीत से बातचीत दिखाए जाने के बाद हरियाणा पुलिस सक्रिय हो गई और हनीप्रीत पर घेरा कसने के लिए सक्रिय हो गए। इस कथित बातचीत में हनीप्रीत ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। दूसरी आेर, पंचकूला के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हनीप्रीत के बारे में पुलिस को अभी कोई इनपुट नहीं मिला है।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद हनीप्रीत पर पंचकूला में हिंसा फ़ैलाने का आरोप है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है और वह 26 अगस्त से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में नेपाल, राजस्थान और मुबंई सहित कई जगहों पर छापे मार चुकी है। पिछले दिनों उसने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
व्हाट्सएप बना हनीप्रीत की गिरफ्तारी में बाधा, मैसेज के जरिये बातचीत
मंगलवार काे एक निजी टीवी चैनल ने अचानक हनीप्रीत से बातचीत का दावा किया। इस कथित बातचीत में उसने सरेंडर करने के संकेत दिए। इस कथित बातचीत में हनीप्रीत ने कहा, ' मैं देशद्रोही नहीं हूं। मेरे और रामरहीम के बीच बाप-बेटी के रिश्ते हैं।'
हनीप्रीत से बातचीत के चैनल के दावे और उसके आत्मसमर्पण की चर्चा के बाद पुलिस सक्रिय हाे गई। पंचकूला पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि हरियाणा पुलिस अब तक हनीप्रीत तक पहुंचने में नाकाम रही है। हनीप्रीत के आत्मसमर्पण करने से पुलिस को बेहद राहत मिलेगी। पुलिस मुख्यालय में आला अधिकारियों के पहुंचने की भी खबर है
पंचकूला में वाहनों और मार्गों से गुजरने वाले लोगाें की तलाशी लेती पुलिस।
दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की हनीप्रीत की अर्जी, कहा- वह नहीं जमानत के योग्य
हनीप्रीत को सरेंडर को लेकर पंचकूला पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। पंचकूला कोर्ट और हाईकोर्ट के अासपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंचकूला पुलिस की कोशिश है कि यदि हनीप्रीत आती है तो उसे सरेंडर से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है
हनीप्रीत के बारे में अभी कोई इनपुट नहीं : पुलिस कमिश्नर
संभावना जताई जा रही है कि हनीप्रीत पंचकूला या चंडीगढ़ में ही किसी डेरा सच्चा सौदा समर्थक के यहां रुकी हुई है। पुलिस डेरा के सक्रिय सदस्यों से भी हनीप्रीत के खास लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस हनीप्रीत को पिछले 38 दिनों से ढूंढ रही है। पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने कहा कि फिलहाल हमारे पास हनीप्रीत के बारे में कोई इनपुट नहीं है। हनीप्रीत ने सरेंडर करने के बारे में पंचकूला कोर्ट या पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।
चावला ने कहा कि अभी तक हनीप्रीत या उसके वकील ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा, हम हनीप्रीत से कहेंगे कि वह पुलिस के सामने आ जाएं। अगर वह सरेंडर करती है तो कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।
चकूला पुलिस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के उपाय।
पुलिस का तलाशी अभियान तेज, चेहरा ढ़ककर जा रही महिलाओं की भी जांच
दूसरी ओर, हनीप्रीत की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पंचकूला और इसके अासपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है व विभिन्न जगहों पर छापे मार रही है। पंचकूला पुलिस मुख्यालय और जिला कोर्ट परिसर की ओर जाने वाली हर गाड़ी की पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवान चेकिंग कर रहे हैं। एक्टिवा पर चुन्नी लपेट कर जा रही महिलाओं भी जांच की गई और महिला पुलिसकर्मी उनके चेहरे से चुन्नी हटाकर जांच कर रही है।




Comments
Post a Comment