Posts

Showing posts from 2017

शादी के बाद हनीमून के लिए पहुंचे #विराटअनुष्का, ये हैं डेस्टिनेशन!

Image
शादी के बाद हनीमून के लिए पहुंचे विराट-अनुष्का, ये हैं डेस्टिनेशन! 11 दिसंबर को हुई सीक्रेट वेड‍िंग में क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड  एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को सात जन्मों का जीवनसाथी बना  लिया है. मंगलवार को आईं पोस्ट वेडिंग फोटोज में ये न्यूली वेडिंग कपल  दोस्तों के साथ डीजे पार्टी करते नजर आए. इनके हनीमून को लेकर खबरें  थीं कि ये दोनों साउथ अफ्रीका में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे.  लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक साउथ अफ्रीका से पहले ये  सेलिब्रेटी कपल रोम के लिए रवाना हो गया है . शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले  रिसेप्शन के पहले विराट और अनुष्का के पास पूरे 1 हफ्ते का समय है . बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल मंगलवार दोपहर 3 बजे  ही रोम के लिए निकल चुका था. बता दें कि अनुष्का मीडिया से दूर डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहती थीं  इसके लिए इटली की टस्कनी के पास 'बोरगो' रेसॉर्ट को चुना.  ये शहरी कोलाहल से बहुत दूर है. ये बेहद सुरक्षित जगह है....

...तो इसलिए 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं #विराटअनुष्का?

Image
क्या इटली में विराट-अनुष्का करेंगे शादी?  अब तक क्रिकेटर्स को न्यौता नहीं कई कयासों के बाद यह साफ़ हो गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी करने वाले हैं. हाल ही में कोहली ने क्रिकेट से लंबा  विराम लिया था. हालांकि डेट्स का खुलासा नहीं हो पा रहा था. अब सूत्रों से पता चल  रहा है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में दोनों भव्य तरीके से शादी करेंगे. कहा जा रहा है कि इसमें बाहरी गेस्ट को न्यौता नहीं दिया गया है.  फंक्शन में दोनों परिवारों के लोग ही शामिल होंगे. हालांकि ये शादी भारत में नहीं होगी. कहां होगी शादी? इटली में करेंगे शादी. दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इटली के मिलान में करेंगे शादी.  विराट कोहली 7 दिसंबर को इटली के लिए देश से निकले हैं. इस बीच अनुष्का  शर्मा के प्रवक्ता ने शादी की चर्चाओं को खारिज किया है. हालांकि अभी तक  विराट की ओर से किसी तरह का खंडन सामने नहीं आया है. कब शुरू होगी रस्में? 9,10, 11 या 12 दिसंबर को सगाई-शादी की रस्में निभाई जा सकती हैं. परिवार के टिकट बुक ...

#INDvsSL: टीम इंडिया की राह में तीसरे दिन मैथ्यूज-चांदीमल बने बाधा

Image
INDvsSL: टीम इंडिया की राह में तीसरे दिन मैथ्यूज-चांदीमल बने बाधा भारत के सामने पहले दो दिन पूरी तरह से बैकफुट पर रहने वाली श्रीलंका को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान दिनेश चंडीमल ने संभाले रखा है.  भारत के सामने पहले दो दिन पूरी तरह से बैकफुट पर रहने वाली श्रीलंका को  फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन  सोमवार को एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान दिनेश चंडीमल ने संभाले रखा है.  दूसरे दिन का अंत तीन विकेट पर 131 रनों से करने वाली मेहमान टीम ने तीसरे  दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं खोया. तीसरे दिन भोजनकाल तक श्रीलंका ने अपना स्कोर 71 ओवरों में तीन विकेट पर  193 रनों पर पहुंचा दिया. श्रीलंका अभी भी भारत से 344 रन पीछे है. रविवार को 57 और 25 रनों पर नाबाद लौटने वाले मैथ्यूज और चंडीमल ने पहले  सत्र में श्रीलंका को मजबूत करते हुए कोई भी झटका नहीं लगने दिया. मैथ्यूज ने  तीसरे दिन के पहले सत्र में अपने खाते में 33 रनों का इ...

#BiggBoss11: खत्म हो गई पुनीश की छोटी-सी लव स्टोरी, घर से बाहर हुई बंदगी कालरा

Image
Bigg Boss 11: बंदगी के बाहर होने से पुनीश का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, चाहती हैं ये कंटेस्टेंट  बने विनर इस बार ‘बिग बॉस-11’ में बतौर ‘कॉमनर्स’ प्रवेश करने वाले  पुनीश शर्मा और बंदगीकालरा के बीच प्यार पनपा भी और वो परवान  भी चढ़ा. फिर जुदाई का मौसम भी आ गया. इस बार  ‘बिग बॉस-11’  में बतौर ‘कॉमनर्स’ प्रवेश करने वाले पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच  प्यार पनपा भी और वो परवान भी चढ़ा. फिर जुदाई का मौसम भी आ गया. इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ के  घर से बाहर जाने के लिए लव त्यागी के साथ पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा भी नॉमिनेट हुए.  ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शो के होस्ट सलमान ख़ान ने बताया कि लव त्यागी को सुरक्षित हैं,  लेकिन इसके साथ ही बंदगी और पुनीश के सामने उन्होंने दो विकल्प भी रखे. पहला विकल्प था  कि दोनों एक साथ ‘बिग बॉस’ हाउस को छोड़ कर जा सकते हैं और दूसरा यह कि दोनों में से  किसी एक को घर से बाहर जाना होगा. टूटे हुए दिल से इन ‘लव बर्ड्स’ ने एक साथ घर से जाने  का फैसला ले लिया, लेकिन सलमान ने तभी एक ट्विस्ट...

#विराट के हाथों 'कुछ यूं' बाल-बाल बच गए हाशिम अमला!

Image
कोहली बोले- 50 इंटरनेशनल  शतकों तक पहुंचना मेरे लिए ज्यादा  लंबा सफर नहीं रहा इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  ने कहा कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने का सफर लंबा नहीं रहा. कोहली ने श्रीलंका के  खिलाफ कोलकाता टेस्ट के आखिरी दिन शतक लगाकर भारत की दूसरी पारी को संवारा.  टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 18वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक था. कोहली ने कहा कि 'मेरे लिए रिकॉर्ड सिर्फ नंबर भर है. इससे (50 शतक) अच्छा  लगता है. लेकिन मेरा सफर इतना लंबा नहीं रहा है. शतकों की संख्या के बारे में  सोचने की जगह अगर मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर सका तो इससे मुझे ज्यादा  खुशी मिलेगी. जब तक मैं क्रिकेट खेलूंगा मेरी यही सोच रहेगी.' कोहली के नाबाद 104 रन के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर  352 रन बना कर घोषित कर दी जिससे श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक  सेशन में 231 रन बनाने का का लक्ष्य था. लक्ष्य श्रीलंका के बल्लेबाजों की  पहुंच से दूर था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ...