Posts

Showing posts from October, 2017

#छठपूजा शुरू, 34 साल बाद बना था महासंयोग!!

Image
नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, 34 साल बाद बना था महासंयोग बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में मंगलवार की सुबह इस  महापर्व की शुरुआत व्रतियों और श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय के साथ की.  ज़ी न्यूज़ डेस्क भगवान भास्कर की आराधना का लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व  छठ पूजा मंगलवार सुबह नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. बिहार  की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में मंगलवार की सुबह इस  महापर्व की शुरुआत व्रतियों और श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय के साथ की.  पटना में गंगा नदी सहित राज्य के अन्य भागों में आज सुबह व्रतियों  और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों एवं तालाबों में स्नान करने के बाद  चने की दाल, कद्दू की सब्जी व अरवा चावल से बनाये प्रसाद का  ग्रहण किया. कल यानी बुधवार को खरना (लोहंडा) होगा जिसमें व्रतधारी दिन भर  का उपवास रखेंगे तथा शाम को स्नान करने के बाद गन्ने के रस अथवा  गुड, दूध और चावल की बनी खीर के साथ चावल के आटा का पिट्ठा  तथा घी चुपडी रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे. इस प्र...

इन #10देसो में नहीं पड़ता आयकर!!!

Image
दुनिया के 10 देश जहां नहीं देना पड़ता है आयकर विश्व में कुछ ऐसे देश हैं जहां आयकर नाम की कोई चीज ही नहीं है. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम  स्वामी भी आर्थिक सुधारों के लिए आयकर खत्म करने की बात करते रहे हैं.  आइए, आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जहां लोगों को आयकर नहीं देना पड़ता है. 1-कतर दुनिया के ऐसे देश जो तेल व खनिज के अकूत भंडारों के जरिए समृद्ध हो चुके हैं,  वहां आयकर का अस्तित्व नहीं है. प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया  के सबसे अमीर देश कतर में लोगों की निजी आय पर कोई कर नहीं लगाया जाता है. 2-ओमान ओमान में निजी आय या पूंजी पर तो कोई टैक्स नहीं लगता है लेकिन  यहां लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ में योगदान देना पड़ता है. 3-यूनाइटेड अरब अमीरात तेल भंडारों से समृद्ध देश यूनाइटेड अरब अमीरात का नाम भी सबसे  अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में एक है. यहां भी कोई आयकर नहीं लगता है. 4-सऊदी अरब दुनिया में तेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश सऊदी अरब में नागरिकों को कोई टैक्‍स  नहीं देना पड़ता है और न ही कंपनियों के...

#biggbos11 शिवानी दुर्गा हुईं घर से बाहर, कहा- घर में चलती है विकास की हुकूमत

Image
Bigg Boss 11 से निकलते ही तांत्रिक  शिवानी ने खोले घर के कई राज,  बोलीं-कौन होगा विजेता? सबसे कम वोट मिलने के कारण ही तांत्रिक शिवानी की घर से छुट्टी हुई है। घर से बाहर निकलते ही तांत्रिक शिवानी ने बताया कि मैं कोई एंटरटेनर नहीं हूं, साधू समाज की छवि को ठीक करने के लिए वे  बिग बॉस  में गईं थीं। पहले सप्ताह तो वे घरवालों को समझने में लगी रहीं, जबकि दूसरे सप्ताह वे घर से नॉमीनेट हो गईं, लेकिन जितना भी समय घर में रहीं, उन्हें लगता है कि वे अपना काम कर आई हैं।   घरवालों के बारे में पूछने पर शिवानी दुर्गा ने बताया कि घर  में विकास की सत्ता चलती है, वे सभी के साथ मिलकर  चीजों को प्लान करते हैं। हिना बहुत जल्द बदलना  चाहती है, इस चक्कर में वे अपना यूएसपी नहीं  दिखा पा रहीं। जब उनसे विजेता के बारे में राय ली  गई तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हितेन  सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं, क्योंकि सभी घरवाले  उनकी बात मानते हैं और उन्हें इज्जत भी देते हैं। गौरतलब है कि शिवानी दुर्गा की एंट्री को लेकर अखाड़ा परिषद्...

बहुचर्चित #आरुषिहेमराज मर्डर केस ताजा खबर !!!

Image
आरुषि मर्डर केसः जेल से रिहा  होंगे तलवार दंपति, CBI कोर्ट  पहुंचे वकील   आरुषि-हेमराज मर्डर केस  में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी किए गए नूपुर  और राजेश तलवार को आज डासना जेल से रिहा किया जा सकता है.  डासना जेल के जेलर डी मौर्य ने मीडिया को बताया है कि  ''दो दिन की छुट्टी के बाद आज कोर्ट खुला है. संभवत आज  तलवार दंपति को रिहाई हो सकती है.'' जेलर ने यह भी  बताया कि रिहाई के बाद हर 15 दिन में डासना जेल जाएंगे  राजेश और नूपुर तलवार. उन्होंने कहा कि तलवार दंपति ने  जेल में रहकर कई कैदियों का इलाज किया. इसलिए इस  प्रोसेस को जारी रखने के लिए डॉ.राजेश और नूपुर तलवार  ने जेल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे. जेलर ने कहा कि दोनों  ने जेल में मुफ्त सेवाएं दी हैं ऐसा बताया जा रहा है कि दोपहर तक तलवार दंपति रिहा हो  सकते है. तलवार दंपति के वकील सीबीआई कोर्ट पहुंच चुके हैं.  वकीलों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी गाजियाबाद में  सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में जमा की जाएगी. इसके बाद ...