#KBC9 10 कक्षा तक की थी पढाई और जीत गयी 50 लाख रुपये !!

KBC 9: मोदी के मन की बात से फायदा, महिला ने जीते 50 लाख



केबीसी 9 शो का पिछला एपिसोड उस वक्त खास बन गया जब मुंबई की रहने वाली 10वीं पास मीनाक्षी जैन ने पीएम मोदी के मन की बात की वजह से 50 लाख रुपया जीतने में कामयाब रहीं. दरअसल, हॉट सीट पर बैठी मीनाक्षी से अमिताभ ने कठिन सवाल किया था. सवाल 50 लाख का था और उनके पास कोई लाइफ लाइन नहीं थी. लेकिन मीनाक्षी ने अमिताभ के सवाल पूछते ही तपाक से जवाब फटाफट दे दिया. उनका जवाब सही था. जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि आपको इसका जवाब कैसे पता था, मीनाक्षी ने बताया कि हाल ही में पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र 'मन की बात' में किया था. चूंकि उन्होंने सुना था तो उन्हें जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं हुई. वह सवाल 'क्विट इंडिया' से जुड़ा हुआ था.




मुंबई की रहने वाली मीनाक्षी 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को केबीसी शो पर पहुंची थीं. मीनाक्षी की शख्सि‍यत से शो के होस्ट एक्टर अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित नजर आए.


मीनाक्षी केवल 10 वीं तक पढ़ीं है और जिस अंदाज और विश्वास के साथ उन्होंने सवालों के जवाब दिए ये देखकर अमिताभ भी उनकी सरहाना कि‍ए बिना नहीं रह पाए. 25 लाख के सवाल पर जैसे ही बिना देरी किए मीनाक्षी ने जवाब में जयपुर कहा, अमिताभ का रिएक्शन था Well played. अमिताभ ने कहा कि खेल के इस पड़ाव पर आकर बहुत से कंटेस्टेंट को मुझे अलविदा कहना पड़ता है लेकिन आप अच्छा खेल रही हैं.



एक ऐसा भी सवाल आया जब मीनाक्षी को जोड़ीदार की मदद लेनी पड़ी. सवाल था - किस भारतीय खि‍लाड़ी की पत्नी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं? इस सवाल का जवाब मीनाक्षी के पास था लेकिन वह पूरी तरह से श्योर नहीं थीं. आखि‍रकार मीनाक्षी ने जवाब दिया ईशांत शर्मा, जो कि सही जवाब था.



मीनाक्षी के जोड़ीदार अंकित ने जवाब में मदद देने के लिए आइडिया लगाया कि ईशांत का कद लंबा है तो उनकी पत्नी का भी लंबा होगा, इसलिए ईशांत ही सही उत्तर होना चाहिए. अंकित के इस आइडिया पर अमि‍ताभ खि‍लखि‍ला उठे और बोले, तुम ऐसा नहीं कह सकते तुम्हारे सामने एक उदाहरण बेठा है. जरूरी नहीं है जिसके पति लंबी हो उनकी पत्नी भी लंबी ही होनी चाहिए.


सवाल-जवाब के दौरान मीनाक्षी ने अमिताभ से कहा कि उनका मकसद सिर्फ शो से प्राइज मनी जीतना ही नहीं है बल्कि समाज को ये बात बताना भी है कि हुनर के आगे जेंडर मायने नहीं रखता. उन्होंने बताया कि जो लोग सोचते हैं लड़कियां आगे नहीं बड़ सकती ये गलत है. बता दें कि इस शो के मंच पर भारी राशि जीतने वालों में में महिलाएं अव्वल नंबर पर हैं.

मीनाक्षी  शो पर 50 लाख ही जीत पाईं लेकिन अमिताभ ने  उनके इस गेम को अद्भुद बताया. मीनाक्षी ने शो पर अपनी एक इच्छा का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि जो लोग ये कह‍ते हैं कि हैं कि बाप की चिता को मुखाग्न‍ि सिर्फ बेटा ही दे सकता है वह उन्हें गलत ठहराना चाहती हैं. उनकी इच्छा है कि उनके पि‍ता को वह ही मुखाग्नि दें.

अब बात करते हैं उस पल की जब मीनाक्षी को पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से 50 लाख रुपये जीताने में मदद कि. स्क्रीन पर 50 लाख का सवाल था- क्विट इंडिया यानी भारत छोड़ो के नारे का ईजाद किस स्वतंत्रता सेनानी ने कि‍या था?  मौजूद ऑप्शन को देखते ही मीनाक्षी एक बार फिर फट से सही जवाब देते हुए यूसुफ मेह‍र अली का नाम बोलीं और शो पर 50 लाख जीतने में सफल हुईं.

जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी केबीसी-9 की पहली करोड़पति


नर्वस थी, अमिताभ को देखूं या जवाब दूं :
अनामिका ने कहा, केबीसी में जब वह हॉट सीट पर बैठी थीं, बहुत नर्वस थी। एक तरफ सवालों के गोले से दिल धकधक कर रहा था तो सामने अमिताभ बच्चन का व्यक्तित्व रोमांच से भर रहा था। मैं इस दुविधा में थी कि सवालों का उत्तर दूं या अमिताभ बच्चन को देखूं। दोनों ही मेरे जीवन के अनूठे क्षण थे। बावजूद मैं एक-एक कर सवालों का जवाब देती रही। 50 लाख जीतने तक मेरी चारों लाइफलाइन खत्म हो गई।
इसके बाद एक करोड़ रुपये का सवाल संविधान से संबंधित था, इसका जवाब डरते-डरते दिया। इसके बाद सात करोड़ का सवाल नोबेल पुरस्कार से संबंधित था, मुझे बिल्कुल नहीं आता था। मैंने बिना देर किए क्विट कर लिया।
अनामिका ने नैनीताल और फिर दिल्ली से स्नातक किया। अनामिका की साहित्य में भी गहरी रुचि है। ये विभिन्न मंचों से कविता व गजल भी सुना चुकी हैं। अनामिका ने करीब तीन साल पहले 'ताके डुमा डुम' नामक संथाली वीडियो अलबम भी तैयार किया था। अनामिका के पति सत्यप्रिय मजूमदार गवर्नमेंट कांट्रैक्टर हैं। इनका बेटा अर्नब सातवीं और बेटी प्रेरणा नौवीं कक्षा में पढ़ रही है।




Comments

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?