जानिए वनडे के बाद #टीमइंडिया पहुंची राँची पूरी रिपोर्ट!!

वनडे के बाद अब टी20 की बारी, आज रांची पहुंचेगी टीम इंडिया


टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 
सीरीज शुरू होनी है.
 उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी है. 
वनडे सीरीज में 1-4 की करारी हार से सबक लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 
बुधवार को रांची के जेएससीएस्टेडियम में जमकर पसीना बहाया है.
 सीरीज का पहला टी20 मैच भी इसी मैदान पर खेला जाना है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बल्लेबाजी का 
अभ्यास करते हुए बड़े-बड़े शॉट भी लगाए. 
वहीं डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन फिंच ने अभ्यासनहीं किया. 
इसके अलावा पैट कमिंस की गह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल एंड्रयू 
टाय ने जमकर गेंदबाजी प्रैक्टिस की है. टाय आईपीएल 10
 में गुजरात लायंस की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इस सीजन में हैट्रिक भी ली थी.
टीम इंडिया की बात करें तो वह आज रांची पहुंचेगी. 
भारतीय टीम को टी-20 सीरीज से पहले काफी समय मिला था,
 जिसके बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपने घर चले गए थे. 
इसलिए गुरुवार को टीम के सभी खिलाड़ी अलग-अलग विमान से रांची पहुंचेगे. 
होटल जाने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आज शाम को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज
7 अक्टूबर - पहला टी-20, जेएससीए स्टेडियम (रांची)
10 अक्टूबर - दूसरा टी-20, बरसापारा स्टेडियम (गुवाहाटी)
13 अक्टूबर - तीसरा टी-20, राजीव गांधी स्टेडियम (हैदराबाद)

अब मैच के दौरान बारिश नहीं बनेगी बाधा, पूरे मैदान को ही ढकने की तैयारी


रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने इस मुद्दे को लेकर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) से बात की है जो उत्तर पश्चिम लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान का स्वामित्व रखता है.


क्रिकेट की दुनिया में कई रोमांचक मुकाबले अक्सर बारिश की भेंट जढ़ जाते हैं या उनके दुबारा शुरू होने के लिए बारिश के रुकने का इंतजार करना पड़ता है और इस इंतजार में दर्शकों का रोमांच थोड़ा कम हो जाता है लेकिन अब एक आधुनिक तकनीक से इस समस्या का भी हल निकालने की दिशा में काम शुरू किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारी ‘विशाल टेंट’ लगाने की योजना पर विचार कर रहे हैं जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि बारिश के चलते खेल को रोकना न पड़े. 
ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ के अनुसार एक अमेरिकी कंपनी के ईसीबी से संपर्क करने के बाद मैदान के ऊपर ‘मैश का नेट’ लगाने को लेकर रिसर्च किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने इस मुद्दे को लेकर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) से बात की है जो उत्तर पश्चिम लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान का स्वामित्व रखता है.
फ्लड लाइट्स से रस्सियों के जरिए एक पारदर्शी ‘मैश के नेट’ को जोड़ा जा सकता है जिसके बीच में लगा गर्म हवा का गुब्बारा उसे बीच में से उठा देगा और इससे टेंट जैसी आकृति बनेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस टेक्नोलॉजी को हकीकत बनने में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा क्योंकि अभी इसमें सबसे बड़ी समस्या तेज हवा में इसे सुरक्षित रखना और पानी के बहाव को नियंत्रित करना है.

भुवनेश्वर कुमार ने कर ली सगाई! तस्वीर हुई वायरल

7 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है और इससे पहले ही भुवी ने सगाई कर ली है.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार और उनकी मंगेतर नुपुर नागर की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को भुवी और नुपुर की सगाई की तस्वीर बताया जा रहा है. हालांकि, भुवनेश्वर कुमार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. बता दें कि हाल ही में भुवी ने अपना एक पुराना वादा निभाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर की तस्वीर शेयर की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ने एक सादे से समारोह में सगाई कर ली है. 
बता दें कि 7 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है और इससे पहले ही भुवी ने सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि भुवनेश्वर और नुपुर इसी साल दिसंबर तक शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं. 
खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों की मौजूदगी में इन दोनों ने सगाई की है. दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में भुवनेश्वर कुमार ने कुर्ता पहना हुआ और उनकी सगाई वाली उंगुली में एक अंगूठी भी है. इसी तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने एक कार्यक्रम में परिवार के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी है. 

बता दें कि हाल ही में भुवी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी. पोस्ट में भुवनेश्वर ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि यह मेरी बेटर हाफ है. भुवनेश्वर ने भी फोटो कैप्शन में लिखा - ‘डिनर डेट. पूरी पिक जल्दी ही पोस्ट करूंगा.' अब भुवी ने अपने वादे को निभाते हुए पूरी फोटो पोस्ट की है.

बता दें कि इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने एक आधी तस्वीर डाली, जिसके बाद उनकी 'मिस्ट्री गर्लफ्रेंड' के बारे में कयास लगाए जा रहे थे. भुवी का नाम पहले तमिल एक्ट्रेस अनुस्मृति के साथ जोड़ा गया था. जिसका उन्होंने खंडन किया था और कहा था कि वह खुद उस 'मिस्ट्री गर्लफ्रेंड' का राज खोलेंगे.

भुवनेश्वर कुमार ने ही सचिन तेंदुलकर को किया था जीरो पर आउट 
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. वहीं दलीप ट्रॉफी में वे सेंट्रल जोन के लिए खेलते हैं. भुवी ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 17 साल की उम्र में बंगाल की ओर से खेलते हुए किया था. साल 2008-09 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में भुवनेश्वर ने सचिन को शून्य पर आउट किया था। वे ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज थे।
भुवनेश्वर ने तीनों फॉर्मेट में पहला विकेट बोल्ड कर लिया है 
भुवनेश्वर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ हुए टी-20 मैच में किया था. दिसंबर 2012 में ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू भी किया, जिसमें पहली ही बॉल पर उन्होंने विकेट लिया था. टेस्ट डेब्यू फरवरी 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में किया था. भुवनेश्वर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना पहला विकेट बोल्ड करते हुए लिया, और ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते गेंदबाज है. 

INDvsAUS: टी20 टीम में अजिंक्‍य रहाणे को नहीं चुनने पर सुनील गावस्‍कर ने जताई नाराजगी


क्रिकेट के दिग्‍गज खिलाड़ी सुनील गावस्‍कर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 

सीरीज की भारतीय टीम में अजिंक्‍य रहाणे को नहीं चुनने पर नाराजगी जताई है.




क्रिकेट के दिग्‍गज खिलाड़ी सुनील गावस्‍कर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की भारतीय टीम में अजिंक्‍य रहाणे को नहीं चुनने पर नाराजगी जताई है. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 7 अक्‍टूबर को रांची में होगा. गौरतलब है कि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए थे. टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और महान ओपनर गावस्‍कर ने केएल राहुल को टी20 टीम में जगह देने के बीसीसीआई चयनकर्ताओं के फैसले पर भी सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा कि चयनकर्ताओं को इसका वाजिब कारण बताना चाहिए.
'टीम इंडिया के टॉप 3 बल्‍लेबाजों से दुनिया को जलन होती है'

NDTV से बातचीत करते हुए 'सनी' ने कहा कि जिस खिलाड़ी (रहाणे) ने लगातार अर्धशतक जमाए हैं, आखिर उसे टीम में स्‍थान क्‍यों नहीं दिया गया. उन्‍होंने कहा, 'केएल राहुल बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन उन्‍हें पांच वनडे मैच की सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. आखिर केएल राहुल टीम में क्‍यों हैं और लगातार अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्‍य रहाणे टीम में क्‍यों नहीं हैं.

रहाणे ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में चार अर्धशतक लगाए थे (फाइल फोटो)

रहाणे को शिखर धवन के उपलब्‍ध न होने के कारण वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ 
पारी शुरू करने का मौका मिला था. धवन निजी कारणों से सीरीज से हट गए थे. बहरहाल, 
हासिल हुए इस अवसर का रहाणे ने भरपूर फायदा उठाया. सीरीज के पांच वनडे में 
उन्‍होंने 5, 55, 70, 53 और 61 रन बनाए. इससे पहले वेस्‍टइंडीज दौरे में भी रहाणे 
मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए थे.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर अजिंक्‍य रहाणे ने संयत अंदाज

 में प्रतिक्रिया दी थी. उन्‍होंने कहा था कि वह टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के फैसले का 
सम्मान करते हैं. रहाणे ने कहा था,‘टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने फैसला लिया है जिसका
 मैं सम्मान करता हूं. टीम में चयन के लिये प्रतिस्पर्धा होनी जरूरी है, इससे आपको सर्वश्रेष्ठ
 प्रदर्शन देने की प्रेरणा मिलती है.

वीडियो : सनी बोले, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है..

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल , मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल.

Comments

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?