जानिए क्यों बरसी #ऋतिकरोशन पर कंगना की बहन !!
रितिक के चुप्पी तोड़ते ही कंगना ख़ेमे से हुए पलटवार, बहन ने पेश किये सबूत
रंगोली ने ट्वीट में रितिक और कंगना की नज़दीकियों की एक तस्वीर डालते हुए पूछा कि क्या ये आप नहीं हैं , जिसने कंगना को पकड़ रखा है और उनकी गर्दन को सूंघ रहे हैं।
रितिक रोशन ने गुरुवार को अपने चार साल से प्रताड़ित बता कर लंबी चिट्ठी के साथ चुप्पी क्या तोड़ी 'रोशन-रनौत विवाद' में एक नया मोड़ आ गया। उम्मीद के मुताबिक कंगना की तरफ़ से जवाब आया। मोर्चा उनकी बहन रंगोली चंदेल और वकील रिज़वान सिद्दीकी ने संभाला है।
बता दें कि रितिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर कंगना की तरफ़ से उनके रिश्तों और केस को लेकर किये जा रहे तमाम वायदों को गलत बताया और अपनी बात रखी। इसमें उन्होंने कहा कि वो कभी व्यक्तिगत रूप से कंगना से मिले ही नहीं और तस्वीरें मीडिया के जरिये डाली गई। रितिक की कई सारी बातों पर कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर के जरिये रिएक्ट किया तो कंगना के वकील ने नौ सवाल पूछ डाले।
चार साल से प्रताड़ना झेल रहे कंगना के 'सिली एक्स' रितिक रोशन ने आख़िरकार तोड़ी चुप्पी
रंगोली ने ट्वीट करते हुए रितिक रोशन का एक ई- मेल की तस्वीर डाली है। रितिक और कंगना की नज़दीकियों की एक तस्वीर डालते हुए कहा है कि पता नहीं ये तस्वीर किसने जारी की लेकिन अगर आप इसे 'फोटोशॉप ' कह रहे हैं तो इसका क्या मतलब ? क्या ये आप नहीं हैं , जिसने कंगना को पकड़ रखा है और उनकी गर्दन को सूंघ रहे हैं। आप हमेशा अपनी पत्नी का सहारा क्यों लेते हो ? रंगोली ने रितिक पर अपनी पीआर टीम के जरिये भ्रमित करने वाली ख़बरें देने के भी आरोप लगाया। साल 2016 में आपने ( रितिक ) कहा था कि जो अज्ञात आदमी कंगना के पीछे पड़ा है , वो उसे टारगेट कर रहे हैं कंगना को नहीं। रंगोली ने रितिक से सुजैन के नाक के नीचे रोमांस करने जैसी बातों का भी ज़िक्र किया है। कहा है कि अपने आरोप साबित करिये , बार बार बयान और वकील मत बदलिए। ये बुद्धिहीन खरीदे हुए ट्रोलर आपकी मदद नहीं कर पाएंगे।
Postin d mail frm Hrithik 2Kangna here nt fr petty gosip bt 2 shw dat he usd I pad fr comunicatin wid hr Nt d laptop
Is dat not u, who has grabbed Kangana's waist like a creep and smelling her neck, who seems disinterested? @iHrithik
Could your wife stop you from having multiple affairs under her nose? Why you always hide behind her? @iHrithik
In 2016 Hrithik said there is an imposter who is fooling Kangana and my target is the imposter not Kangana.
Prove one thing don't keep changing lawyers and stance. And Brainless paid trollers are not goin to help.
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने भी रितिक से कुछ सवाल किये हैं , जिसमें पूछा गया है कि आपने हैकिंग के बाद भी हजारों ई-मेल रिसीव करने का रिस्क क्यों लिया ? उन्होंने ई-मेल आते ही कंगना या उनके परिवार से बात क्यों नहीं की ? दो साल बाद एफआईआर क्यों की ? प्राइवेट और मनपसंद फोरेंसिक रिपोर्ट क्यों चाहते थे? इत्यादि।
कंगना ने ऋतिक पर लगाया बड़ा आरोप,
कहा -'बर्बाद करना चाहते थे
उनका करियर'
बॉलीवुड के काबिल हीरो ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच की लड़ाई को पिछले काफी समय से चल रही है। दोनों समय-समय से एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते है। इस बार कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के विभिन्न लोगों के पास गए और उनका करियर तबाह करने की पूरी कोशिश की। आपको बता दें कि दोनों के बीच की लड़ाई की शुरुआत तब हुई थी जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताया था और कहा था कि ऋतिक अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते थे।
ये बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि दोनों ने एक दूसरे को लीगल नोटिस भी भेज दिया था। इस दौरान कंगना के ईमेल भी सार्वजनिक हो गए थे। दोनों का ये मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन में व्यस्त कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि दो लोगों के प्राइवेट अफेयर में कोई तीसरा व्यक्ति मदद नहीं कर सकता था। कंगना ने बताया कि उनके पास लोगों का कॉल आता था कि ऋतिक उनसे मिले हैं और कंगना के खिलाफ सबूत दिखाए हैं। सामने वाला शख्स कंगना से मिलने और उनका पक्ष रखने के लिए कहता था लेकिन कंगना जवाब देती थी कि ये उनका काम नहीं है।









Comments
Post a Comment