Posts

Showing posts from November, 2017

#विराट के हाथों 'कुछ यूं' बाल-बाल बच गए हाशिम अमला!

Image
कोहली बोले- 50 इंटरनेशनल  शतकों तक पहुंचना मेरे लिए ज्यादा  लंबा सफर नहीं रहा इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  ने कहा कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने का सफर लंबा नहीं रहा. कोहली ने श्रीलंका के  खिलाफ कोलकाता टेस्ट के आखिरी दिन शतक लगाकर भारत की दूसरी पारी को संवारा.  टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 18वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक था. कोहली ने कहा कि 'मेरे लिए रिकॉर्ड सिर्फ नंबर भर है. इससे (50 शतक) अच्छा  लगता है. लेकिन मेरा सफर इतना लंबा नहीं रहा है. शतकों की संख्या के बारे में  सोचने की जगह अगर मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर सका तो इससे मुझे ज्यादा  खुशी मिलेगी. जब तक मैं क्रिकेट खेलूंगा मेरी यही सोच रहेगी.' कोहली के नाबाद 104 रन के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर  352 रन बना कर घोषित कर दी जिससे श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक  सेशन में 231 रन बनाने का का लक्ष्य था. लक्ष्य श्रीलंका के बल्लेबाजों की  पहुंच से दूर था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ...

#Padmavati: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रिलीज टालने की याचिका, अब सेंसर बोर्ड के हाथ में फैसला

Image
पद्मावती पर राजस्थान में बवाल,  रिलीज रोकने की याचिका पर  सुनवाई से SC का इनकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.  फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुआ विवाद अपने चरम पर पहुंच गया है.  अब राजपूत संगठन किसी भी कीमत पर फिल्म रोकने को आमादा है. जानकारी  के मुताबिक राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में फिल्म के कंटेंट को लेकर विरोध  प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच पूर्व राजघरानों के वारिस भी खुलकर सामने आए हैं और  फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं. झुंझनू, जयपुर, जोधपुर समेत कई इलाकों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. मेवाड़, जयपुर  समेत राजस्थान के पांच से ज्यादा पूर्व राजघरानों ने फिल्म का विरोध किया है. इस  बारे में आज जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली हैं. बड़े अपडेट #1. पद्मावती की रिलीज रोकने की याचिका पर सुनावाई से सुप्रीम कोर्ट ने  इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में भी एक पेटीशन लगाकर फिल्म को बैन  करने...

#आधारकार्ड से लिंक क्यों जरुरी ह #पेनकार्ड जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट ????

Image
13.28 करोड़ पैन कार्ड आधार से हुए लिंक,  जानिए क्यों है ये जरूरी आधार कार्ड  से मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट ही नहीं, बल्कि पैन कार्ड को  भी लिंक करना जरूरी है. अब तक कुल 13.28 करोड़ पैन कार्ड को आधार से  जोड़ा गया है. आध‍िकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह आंकड़ा 35 फीसदी  तक पहुंच गया है. पैन कार्ड को आधार से लिंक करना वैसे तो अनिवार्य  नहीं है,  लेकिन अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं,  तो आपके लिए यह जरूरी  है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट साफ कर चुका है कि अगर आप इनकम टैक्स  रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपके लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक  करना जरूरी है. अगर आप पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करेंगे,  तो आपका आईटीआर प्रोसेस नहीं होगा. आईटीआर प्रोसेस न होने का मतलब है कि आपका आईटीआर भरा  नहीं माना जाएगा. इसकी वजह से आप पर टैक्स डिपार्टमेंट पेनल्टी  लगाने जैसी कार्रवाई कर सकता है. अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं, तो आपके लिए अपने पैन कार्ड  को आधार से लिंक करना अन...