#विराट के हाथों 'कुछ यूं' बाल-बाल बच गए हाशिम अमला!

कोहली बोले- 50 इंटरनेशनल 

शतकों तक पहुंचना मेरे लिए ज्यादा

 लंबा सफर नहीं रहा

इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 
ने कहा कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने का सफर लंबा नहीं रहा. कोहली ने श्रीलंका के 
खिलाफ कोलकाता टेस्ट के आखिरी दिन शतक लगाकर भारत की दूसरी पारी को संवारा.
 टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 18वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक था.
कोहली ने कहा कि 'मेरे लिए रिकॉर्ड सिर्फ नंबर भर है. इससे (50 शतक) अच्छा 
लगता है. लेकिन मेरा सफर इतना लंबा नहीं रहा है. शतकों की संख्या के बारे में 
सोचने की जगह अगर मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर सका तो इससे मुझे ज्यादा
 खुशी मिलेगी. जब तक मैं क्रिकेट खेलूंगा मेरी यही सोच रहेगी.'
कोहली के नाबाद 104 रन के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 
352 रन बना कर घोषित कर दी जिससे श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक
 सेशन में 231 रन बनाने का का लक्ष्य था. लक्ष्य श्रीलंका के बल्लेबाजों की
 पहुंच से दूर था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरे दमखम से गेंदबाजी कर 
खराब रोशनी के कारण मैच खत्म होने तक 75 रन पर उनके सात विकेट 
गिरा दिए थे.
कोहली ने कहा कि बारिश के कारण मैच का काफी समय खराब होने के बाद
 भी टीम के खिलाड़ियों ने जो जज्बा दिखाया उससे वह काफी खुश है. हमारे
 पास जो भी था उसमें इस मैच से कुछ हासिल करना जरूरी था. पांच दिनों में 
परिस्थितियों में काफी बदलाव आया. मैच के पहले या दूसरे दिन तक पिछड़े 
रहने के बाद हमें जज्बा दिखाना था.'
कोहली ने कहा कि 'टीम ने काफी जज्बा दिखाया, हम बल्लेबाजी में बिखरने के 
बारे में नहीं सोच रहे थे. हमें अपने मजबूत पक्ष पर भरोसा था. अगर आप 
मानसिक रूप से मजबूत नहीं है, तो ऐसी विकेट पर खेलना मुश्किल हो जाता है.
 हम ने जिस तरह मैच खत्म किया उस पर मुझे फख्र है.'

कोहली ने कहा था कि अगर हम विदेश में ऐसी स्थिति में हो और दो-तीन 
विकेट जल्दी चटका लिए तो उनके लिए ये काफी मुश्किल होगा.

कोहली ने खोला राज- इसलिए टीम

 में नहीं हैं जडेजा और अश्विन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
 के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम देने के पीछे का कारण
 बताया है. कोहली ने कहा कि अश्विन और जडेजा पर काम के बोझ को 
समझना जरूरी है और फॉर्म को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत टीम का 
निर्माण भी अहम है.
अश्विन और जडेजा को श्रीलंका दौरे, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के 
लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. ऐसे में युजवेंद्र चहल, 
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है.'
कोहली ने कहा, 'हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्हें देखकर हमें 
लगता है कि उनके अंदर इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है. 
इसके साथ हमें प्रयोग करने की जरूरत है, ताकि हम वर्ल्ड कप में जाने से 
पहले अपने गेंदबाजों की अच्छी टीम बना सकें.'
कप्तान कोहली ने कहा, 'इसमें हम युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं और
 हमारे अनुभवी गेंदबाजों के काम के बोझ को समझ भी रहे हैं. अश्विन और
 जडेजा ने पिछले छह से सात साल में हमारे लिए नियमित रूप से वनडे फॉर्मेट
 में मैच खेले हैं. हम नहीं चाहते हैं कि उन पर अधिक बोझ पड़े, क्योंकि इन 
खिलाड़ियों की जरूरत हमें टेस्ट क्रिकेट में अधिक होती है.'
हाल ही में आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में भारत को दक्षिण अफ्रीका
 ने पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. इस बारे में कोहली ने कहा
 कि उनकी टीम अभी अच्छा क्रिकेट खेलने पर महत्व दे रही है न कि रैंकिंग पर.
कोहली ने इसके साथ ही इस ओर भी इशारा किया है कि दिनेश कार्तिक
 सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पारी की शुरुआत करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?