#Padmavati: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रिलीज टालने की याचिका, अब सेंसर बोर्ड के हाथ में फैसला

पद्मावती पर राजस्थान में बवाल,

 रिलीज रोकने की याचिका पर 

सुनवाई से SC का इनकार



संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
 फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुआ विवाद अपने चरम पर पहुंच गया है.
 अब राजपूत संगठन किसी भी कीमत पर फिल्म रोकने को आमादा है. जानकारी 
के मुताबिक राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में फिल्म के कंटेंट को लेकर विरोध 
प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच पूर्व राजघरानों के वारिस भी खुलकर सामने आए हैं और 
फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं.
झुंझनू, जयपुर, जोधपुर समेत कई इलाकों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. मेवाड़, जयपुर
 समेत राजस्थान के पांच से ज्यादा पूर्व राजघरानों ने फिल्म का विरोध किया है. इस
 बारे में आज जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी एक
 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली हैं.
बड़े अपडेट
#1. पद्मावती की रिलीज रोकने की याचिका पर सुनावाई से सुप्रीम कोर्ट ने 
इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में भी एक पेटीशन लगाकर फिल्म को बैन
 करने की मांग की गई है. सोमेश चंद्र झा ने ये पेटीशन फ़ाइल की.
#2. वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पद्मावती के फंड पर सवाल उठाया.
 उन्होंने कहा कि फिल्म में किसका पैसा लगा है इसकी जांच होनी चाहिए.
#3. सेंसर बोर्ड के मेंबर और भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन गुप्ता ने
 गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखकर भंसाली पर देशद्रोह का मामला
 दर्ज करने की मांग की है.
#4. पद्मावती पर बढ़ते गुस्से के मद्देनजर महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने संजय
 लीला भंसाली के जुहू दफ्तर के बाहर 16 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की है.
 सुरक्षा 24 घंटे के लिए है जो फिल्म रिलीज होने तक जारी रहेगी.
#5. अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के ड्रीम सीक्वेंस पर भंसाली ने 
सफाई दी है. एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है
 जिससे रानी पद्मावती की गरिमा को ठेस पहुंचे. उन्होंने लिखा, 'मैंने पद्मावती
 बहुत ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ बनाई है. मैं हमेशा से रानी पद्मावती
 की कहानी से प्रेरित रहा हूं.'
पद्मावती पर बवाल जारी, भंसाली के दफ्तर के बाहर 24 घंटे पुलिस का पहरा
#1. मेवाड़ के पूर्व राजघराने ने पद्मावती को राजपूत समाज का अपमान बताया.
 फिल्म बैन करने की मांग की.
#2. जयपुर पूर्व राजघराने की दीया कुमारी ने इसे राजस्थान की संस्कृति के साथ
 खिलवाड़ बताया. कहा पद्मावती को बैन किया जाए.
#3. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि क्षत्रीय प्रतिनिधियों 
को बिना दिखाए फिल्म रिलीज होती है तो गुजरात में हिंसा फ़ैल सकती है.
#4. केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, फिल्म में भारतीय नारी के चरित्र का हनन
 किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अलाउद्दीन खिलजी व्यभिचारी
 हमलावर था.
#5. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'मुझे इस संदर्भ में कुछ भी नहीं बोलना है.
 जिस स्टोरी और कहानी के बारे में जाना नहीं, देखा नहीं है और पढ़ा नहीं है, 
उसके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती हूं.'
#6. उज्जैन से भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय ने भंसाली पर व्यक्तिगत
 टिप्पणी की. फेसबुक पर लंबा पोस्ट लिखा.
पद्मावती पर गुस्से में राजकुमारी दीया, बोलीं- राजस्थान के इतिहास 
से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
लोगों ने पद्मावती पर क्या मांग की
ज्यादातर संगठनों और लोगों ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति की. कहानी में
 ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. फिल्म
 बैन करने की मांग की.
#1. बीजेपी : केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड और निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखी. 
कहा, गुजरात चुनाव से पहले फिल्म को रिलीज न किया जाए. इसे पार्टी के 
राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाए.
#2. कांग्रेस : कांग्रेस की गुजरात ईकाई ने भी बीजेपी की तरह फिल्म के कंटेंट
 पर आपत्ति जाहिर की. बैन करने को कहा.
#3. करणी सेना : शुरू से विरोध कर रही है, संगठन की मांग है कि रिलीज
 से पहले फिल्म को राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाए.

निर्वाचन आयोग ने बीजेपी की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया 
था कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के चलते फिल्म पद्मावती की रिलीज पर 
रोक लगाई जाए या इसे आगे बढाया जाए.
देखें, पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह का First Look
खुलकर भंसाली का सपोर्ट नहीं
बॉलीवुड खुलकर भंसाली के सपोर्ट में नजर नहीं आ रहा है. हालांकि उनके समर्थन में
 छिटपुट बयान आए हैं. गुरुवार को अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया और लिखा, एक बार
 फिर एक शख्स को अपनी रचनात्मकता सिद्ध करनी पड़ रही है क्योंकि राजनीति 
माहौल को गंदा बना देती है. वो एक शानदार फिल्ममेकर हैं. उनकी सोच पर
 विश्वास करना चाहिए. मुझे यकीन है कि रानी पद्मावती की कहानी सम्मानित
 तरीके से दिखाई जाएगी.

पद्मावती पर बवाल जारी, भंसाली के 

दफ्तर के बाहर 24 घंटे पुलिस का पहरा


पद्मावती को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच फिल्म के निर्देशक
 संजय लीला भंसाली को मिल रही धमकियों के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया
 कराई है. सूत्रों के मुताबिक़ करीब 15-16 पुलिसकर्मियों की टीम मुंबई में जुहू स्थित
 भंसाली के दफ्तर के बाहर तैनात कर दी गई है. ये सुरक्षा बंदोबस्त 24 घंटे की है. 
पुलिस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है.
सूत्रों के मुताबिक ये कवायद पद्मावती को लेकर बढ़ रहे विवाद के मद्देनजर है.
 पुलिस सुरक्षा पद्मावती के रिलीज होने तक रहेगी. बता दें कि पद्मावती में
 इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कई संगठनों ने चेतावनी दी है.
 राजस्थान में शूटिंग के दौरान भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के सेट
 पर तोड़-फोड़ के साथ भंसाली के साथ हाथापाई की थी.
स्मृति ने लिया यूटर्न
इस बीच भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर चल रहे विवाद से 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किनारा कर लिया है. स्मृति ने अहमदाबाद में प्रेस
 कॉन्फ्रेंस के दौरान पद्मावती विवाद पर कहा, 'मुझे इस संदर्भ में कुछ भी नहीं 
बोलना है. जिस स्टोरी और कहानी के बारे में जाना नहीं, देखा नहीं है और 
पढ़ा नहीं है, उसके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती हूं.' बता दें कि कुछ समय
 पहले स्मृति ईरानी ने कहा था कि पद्मावती की रिलीज को लेकर कोई समस्या 
नहीं आएगी. सरकार कानून व्यवस्था का ध्यान रखेगी. लेकिन अब गुजरात 
चुनावों को देखते हुए स्मृति ईरानी ने फिल्म पर यू-टर्न ले लिया है.
चित्तौड़गढ़ में हुआ पद्मावती की रिलीज का विरोध, दीपिका के डांस से हैं खफा
बता दें कि चुनाव आयोग ने भाजपा की उस मांग को खारिज कर दिया है, 
जिसमें कहा गया था कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के चलते फिल्म
 पद्मावती की रिलीज पर रोक लगाई जाए या इसे आगे बढाया जाए. ये मांग
 भाजपा की प्रदेश ईकाई ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर की थी.
 टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग ने संजय लीला भंसाली की इस
 फिल्म पर बैन लगाने या इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने से इंकार किया है.
पद्मावती पर रोक लगाने से चुनाव आयोग का इनकार, BJP ने की थी मांग
गुजरात के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आईके जडेजा ने मीडिया को बताया था 
कि गुजरात के 15-16 जिलों के राजपूत समाज ने पार्टी से इस फिल्म को बैन
 कराए जाने की मांग की थी. उनका तर्क था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के 
साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
 इसलिए उन्होंने फिल्म पर बैन की मांग की. ये फिल्म एक दिसंबर को रिलीज
 हो रही है.
अर्जुन कपूर आए भंसाली के सपोर्ट में
फिल्म और इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का जगह-जगह विरोध
 हो रहा है, लेकिन अब अर्जुन कपूर, भंसाली के सपोर्ट में उतर आए हैं. 
दरअसल श्री राजपूत करणी सेना को लगा कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी 
(रणवीर सिंह) और रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण) के बीच ड्रीम सीक्वेंस
 दिखाया जाएगा. इसके बाद करणी सेना ने फिल्म के कास्ट और क्रू को चैन 
की सांस नहीं लेने दी. जब राजस्थान में राजीनितक दलों ने जब स्क्रीनिंग का 
विरोध किया, उसके बाद भंसाली ने वीडियो रिलीज कर सफाई दी कि फिल्म में
 दोनों के बीच कोई रोमांटिक सीक्वेंस नहीं है.

Comments

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?