शादी के बाद हनीमून के लिए पहुंचे #विराटअनुष्का, ये हैं डेस्टिनेशन!
शादी के बाद हनीमून के लिए पहुंचे विराट-अनुष्का, ये हैं डेस्टिनेशन!
11 दिसंबर को हुई सीक्रेट वेडिंग में क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को सात जन्मों का जीवनसाथी बना
लिया है. मंगलवार को आईं पोस्ट वेडिंग फोटोज में ये न्यूली वेडिंग कपल
दोस्तों के साथ डीजे पार्टी करते नजर आए. इनके हनीमून को लेकर खबरें
थीं कि ये दोनों साउथ अफ्रीका में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे.
लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक साउथ अफ्रीका से पहले ये
सेलिब्रेटी कपल रोम के लिए रवाना हो गया है.
शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले
रिसेप्शन के पहले विराट और अनुष्का के पास पूरे 1 हफ्ते का समय है.
बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल मंगलवार दोपहर 3 बजे
ही रोम के लिए निकल चुका था.
बता दें कि अनुष्का मीडिया से दूर डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहती थीं
इसके लिए इटली की टस्कनी के पास 'बोरगो' रेसॉर्ट को चुना.
ये शहरी कोलाहल से बहुत दूर है. ये बेहद सुरक्षित जगह है.
आमतौर पर ये जगह सर्दियों में बंद रहती है. विराट अनुष्का की
शादी के लिए स्पेशली दिसंबर में खोला गया. ये जगह टस्कनी
से करीब एक घंटे की दूरी पर है. 13 शताब्दी में बने इस
गांव में पांच बड़े विला हैं.
इस विला में कुल 22 कमरे हैं. जिसमें 44 लोग रह सकते हैं. ये जगह
फ्लोरेंस से करीब दो घंटे की दूरी पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शादी के
लिए 50 चुनिंदा मेहमानों को न्योता दिया गया था. बता दें कि यहां एक
व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपये है. इस
आधार पर देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों
को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये का खर्च आया.
4 साल के अफेयर के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को शादी के
बंधन में बंध गए. तीन दिन तक चले इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
शादी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंडस ही शामिल रहे.
दिल्ली छोड़ ससुराल में बस जाएंगे
विराट कोहली, इस अपार्टमेंट में
अनुष्का शर्मा के साथ होंगे शिफ्ट
आमतौर पर ऐसा होता है कि शादी के बाद दुल्हन अपना घर छोड़कर ससुराल
जाती हैं. लेकिन विराट अपना दिल्ली स्थित घर छोड़, अब अनुष्का
शर्मा के साथ मुंबई में रहेंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली
ने सोमवार को इटली के फ्लोरेंस शहर में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात
फेरे लिए. इटली में हुई इस गुपचुप शादी के बाद अनुष्का और विराट मुंबई स्थित एक
सी-फेसिंग अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे. आमतौर पर ऐसा होता है कि शादी के बाद
दुल्हन अपना घर छोड़कर ससुराल जाती हैं. लेकिन यहां उलटा होगा, क्योंकि विराट
अपना दिल्ली स्थित घर छोड़ अब अनुष्का शर्मा के साथ रहेंगे. जोड़ी के नए घर से
जुड़ी जानकारी आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट ने दी है. विराट और अनुष्का का नया
घर वर्ली के ओमकार








Comments
Post a Comment