जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

सावधान इंडिया देखकर जुर्म का खात्मा करने निकला गुड़गांव का 'हीरो' बॉबी कटारिया!






दरअसल मामला ये है कि बॉबी ने गुड़गांव पुलिस की नाक में दम कर रखा है. उनके हाथ से बंदा ऐसे फिसल रहा है जैसे बड़ी वाली मछली तलमला के निकल जाती है. इसने 2 दिन पहले वीडियो अपलोड करके धमकी दी थी कि सुभाष चौक पर आएगा. पुलिस पकड़ सके तो पकड़ ले. उसका सपोर्ट करने वाले पेज पर भी 10 बजे सुभाष चौक मेंशन है. लेकिन बंदा मुकर गया!

पुलिस जारी कर चुकी है वारंट 

पहले तो ये जान लो कि बाबू साहब पर केस दर्ज हो गए हैं. अकेले कटारिया पर नहीं, उनके 20-25 लग्गू भग्गुओं पर भी. मंगलवार की रात ये अपने गांव बसाई के से निकलकर रोड पर नारेबाजी कर रहा था. भीड़ बटोरकर. कह रहा था इसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है. पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है. पुलिस की टीम वहां पहुंची तो उससे सारे भिड़ गए. उनकी गाड़ी की चाबी वाबी छीन ली और भाग गए. 

कैसे बना हीरो 

अगस्त में चलते हैं. यूपी वाला अगस्त नहीं, हरियाणे वाला. हरियाणा पुलिस के "स्टेटमेंटानुसार" 18 अगस्त की बात है. शशि नाम की एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत लिखाई कि बसाई चौक के पास उसके पांच रिश्तेदारों ने मारपीट की. पुलिस ने बाबू और महेंद्र नाम के दो लोगों को अरेस्ट किया. ये लोग अमरोहा के हैं. अमरोहा वालों की लड़की तीन दिन से लापता थी और उनको शक था कि शशि ने कराया है, इसलिए उसके घर आ धमके. 

अब आप सोच रहे होंगे कि इस केस में बॉबी कटारिया कहां है. तो बॉबी का रोल वहां से शुरू हुआ जब उसने अपना एक लाइव वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया. दावा किया कि सामने जा रही एसयूवी में लड़की को अगवा किया जा रहा है. उसने अपनी जान पर खेलकर लड़की को बचाया. पुलिस वालों के पास सिर्फ डंडा था. असलहा होता तो खलास कर देते.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?