#जानिए_डांस_प्लस_3_का_विनर_कोण_है !!!
Leaked : बिर राधा शेरपा बने 'डांस प्लस 3' के विनर
स्टार प्लस के पॉपुलर रियलिटी शो 'डांस प्लस 3' के विजेता का ऐलान हो गया है
स्टार प्लस के पॉपुलर रियलिटी शो डांस प्लस 3 के ग्रैंड फिनाले के बाद शो के विजेता का ऐलान हो गया है. मास्टर पुनीत की गैंग के बिर राधा शेरपा ने डांस प्लस के तीसरे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो में अमरदीप सिंह नट फर्स्ट रनरअप, आर्यन पात्रा दूसरे और तरुण-शिवानी तीसरे रनरअप बने. बिर को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार मिली.हालांकि टीवी पर यह ग्रैंड फिनाले शो आज ऑनएयर होगा. फिनाले में ब्रेक डांस गुरु प्रभुदेवा भी हिस्सा बनेंगे.
24 साल के बिर राधा शेरपा ने शो में अपने यूनिक डांस स्टाइल से जजेस को हमेशा हैरान किया. बिर जब भी परफॉर्म करते उनके लिए सुपरजज रेमो डिसूजा स्टैंडिंग ओवेशन जरूर देते. वैसे बिर इससे पहले वह डांस इंडिया डांस में भी हिस्सा ले चुके हैं.
बिर ने अपने डांस से शो में आने वाले सभी बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना फैन बना लिया था. रणवीर सिंह उनके इन्हीं फैंस में से एक हैं. बिर को चीयरअप करने के लिए रणवीर ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो भी शेयर किया था.
बिर ने अपने डांस से शो में आने वाले सभी बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना फैन बना लिया था. रणवीर सिंह उनके इन्हीं फैंस में से एक हैं. बिर को चीयरअप करने के लिए रणवीर ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो भी शेयर किया था.
इस पॉपुलर डांस शो के ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा रहा. फिल्म जुड़वा-2 की स्टारकास्ट वरुण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे. इन तीनों ने शो के सेट पर खूब धमाल किया. फिनाले के इस खास मौके पर सुनील ग्रोवर भी पहुंचे.




Comments
Post a Comment