#जानिए_बिग्ग_बॉस_सीजन_11_की_अंदर_की_खबर!!

बिग बॉस के घर की फोटो हुई लीक, देख लीजिए इस बार किस चारदीवारी में कैद रहेंगे कंटेस्टेंट?






'बिग बॉस' के सीजन 11 को लेकर फैंस में गजब का उत्साह बना हुआ है। ऐसे में हाल ही में सामने आई शो के सेट से एक तस्वीर फैंस को एट्रेक्ट जरूर करेगी। बताया जा रहा है कि एक तस्वीर सेट से लीक हो गई है जिसे बाद में 'बिग बॉस' के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है।



तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, 'बिग बॉस 11 एक्सलूसिव * 2 घर *स्टूडियो को बदलावों के साथ बनाया जा रहा है * कुछ नए बदलाव भी लाए जाएंगे।' इसके साथ ही फोटो का क्रेडिट राज को दिया गया है। सोशल मीडिया पर आते ही सेट की ये तस्वीर वायरल  हो रही है। फैंस इसे शेयर करने में लगे हुए हैं। 




पहले आए प्रोमो से ये तो साफ है कि शो में इस बार पड़ोसियों का तड़का लगने वाला है। इस बार का शो कुछ बड़े और अहम बदलावो के साथ आपके सामने आएगा। ऐसे में सेट से आई ये तस्वीर फैंस में पहले से कहीं ज्यादा उत्साह बढ़ा रही है। आगे की स्लाइड में जानें शो में आने की खबरों पर क्या बोली हिना खान। 




काफी समय से खबरें आ रही थीं कि हिना खान को 'बिग बॉस' के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हाल ही में हिना ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि 'ये महज एक अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं है। मैं नहीं जानती ऐसी खबरें आती कहां से हैं। शो में आने का मेरे अभी कोई प्लान नहीं है।' फिलहाल हिना खान ने खतरो के खिलाड़ी'  में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फाइनल में जगह बना ली है। 




खैर आपको बताते चले कि हलीमा मतलुब और हर्ष बानीवाल का नाम शो के पहले दो फाइनल कंटेस्टेंट के लिए सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये दो चेहरे 'बिग बॉस' के सीजन 11 के लिए फाइनल है। 



नहीं, Bigg Boss में ढिंचेक पूजा के साथ नहीं नजर आएंगी निया शर्मा...


मीडिया में खबरें थीं कि इस 11वें सीजन में यूट्यूब से फेमस हुई 'ढिंचेक पूजा', सना सईद और अचिंत कौर के साथ निया शर्मा भी नजर आएंगी. निया ने ऐसी सभी खबरों का खंडन किया है.





टीवी एक्‍ट्रेस निया शर्मा जल्‍द ही रिएलिटी शो 'खतरों के खिलड़ी' में नजर आने वाली हैं, लेकिन पिछले दिनों निया अपने इस रिएलिटी शो के बजाए एक दूसरे रिएलिटी शो के चलते चर्चाओं में आई गईं. मीडिया के एक तबके में खबरें थीं कि टीवी एक्‍ट्रेस निया शर्मा जल्‍द ही रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन में नजर आ सकती हैं. लेकिन अब निया ने ऐसी सभी खबरों का खंडन किया है. मीडिया में खबरें थीं कि इस 11वें सीजन में यूट्यूब से फेमस हुई 'ढिंचेक पूजा', सना सईद और अचिंत कौर के साथ निया शर्मा भी नजर आएंगी.

'बिग बॉस' में शामिल होने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में निया ने न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई भाषा' को बताया, 'मैं नहीं जानती कि कैसे मेरा नाम हर जगह आ गया लेकिन मैं ऐसी खबरों पर बात नहीं कर सकती.'

निया को टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' से लोकप्रियता मिली थी. निया इस शो के लिए काफी मेहनत करती और खतरनाक स्‍टंट कर रही हैं. हाल ही में इसी बीच वह घायल भी हो गई थीं. बता दें कि इस शो की टैग लाइन ही है 'पेन इन स्‍पेन'.



बता दें कि निया को 'जमाई राजा' की रोशनी के नाम से भी जाना जाता है. दिसंबर 2016 में निया को शर्मा को एशिया की तीसरी सेक्सी महिला का खिताब मिला था. निया 'जमाई राजा' (2014-16) के अलावा 'एक हजारों में मेरी बहना है' में क्रिस्टल डिसूजा की छोटी बहन का रोल भी कर चुकी हैं.

'खतरों के खिलाड़ी' में निया शर्मा के अलावा 10 कंटेस्टेंट और हैं, जिनमें रित्विक धनजानी, शिबानी दांडेकर,  गीता फोगाट, हिना खान, करण वाही, मनवीर गुर्जर, रवि दुबे, लोपामुद्रा राउत, शांतनु महेश्वरी, मोनिका डोगरा और शिनी दोषी शामिल हैं.




किसी ने छुपाया अपना चेहरा तो कोई कर रहा है आँखों से इशारा, देखिए 'बिग बॉस 11' के तीन नए कंटेस्टेंट्स की पहली झलक


आगामी 1 अक्टूबर से बिग बॉस का अगला सीजन शुरु हो जाएगा...क्या आप है तैयार?




मात्र 10 दिन बाद बिग बॉस का नया सीजन फैंस के सामने होगा। अगर आप भी बिग बॉस का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं तो इन दस दिनों में आपके अंदर काफी खलबली मचने वाली है। जी हाँ जिस तरह से जबरजस्त प्रोमो रिलीज करने के बाद निर्माताओं ने अब आपको टीज करने का नया जरिया अपनाया है वह वाकई में काफी दिलचस्प है। दरअसल कल ही बिग बॉस 11 की पहली कंटेंस्टेंट की एक तस्वीर को बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया था और लोगों से इस कंटेंस्टेंट का नाम अनुमान करने के लिए कहा गया। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
इस तस्वीर को देखकर लोग अनुमान लगा रहे है कि या को यह मॉडल हलीमा मतलुब है या फिर तुर्की की लेखिका बेतुल एल्डोअन हैं। बेतुल के आने के ज्यादा चांसेंज इसलिए भी है क्योंकि उनकी किताब पर यही तस्वीर कवर फोटो के तौर पर लगी है। इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते हैं।



इस तस्वीर के बाद निर्माताओं ने एक और तस्वीर को साझा किया जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करने के साथ-साथ लिखा गया है कि यह एक ऐसा पड़ोसी है सबका मन बहलाएगा। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग कह रहे है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि हर्ष बेनिवाल हैं जोकि यूट्यूब पर अपने वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते हैं।



इन तस्वीरों के बाद बिग बॉस के निर्माताओं ने एक के बाद एक तस्वीरें पोस्ट की लेकिन किसी भी तस्वीर में कंटेस्टेंट का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ भी कैप्शन में लिखा है कि इनको पहचाचने पर आप इस सीजन के एक शूट को लाइव देख सकते हैं। इन तस्वीरों पर भी डालिए एक नजर…







अगर आप इन चेहरों को पहचान गए है तो कमेंटबॉक्स में अपनी राय जरुर दें और साथ ही हमें बताएं कि आप इस नए सीजन के लिए कितने एक्साइटेड है?

    Comments

    Popular posts from this blog

    फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

    जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

    #BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?