सरदार सरोवर बांध
PM मोदी बोले- पटेल जिंदा रहते तो पहले ही बन जाता सरदार सरोवर बांध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित कर दिया है. पीएम ने पहले पूजा की और फिर बांध का उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेता मौजूद थे.
केवड़िया में खराब मौसम के चलते पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर दाभोई में उतारा गया. यहां से वे कार से केवड़िया जा रहे हैं जहां उन्हें सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन करना है.इस बांध की परिकल्पना सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1946 में ही की थी. जबकि इस पर काम 1970 के दशक से ही प्रारंभ हो पाया.
इससे पहले मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा से मिलकर आशीर्वाद लिया. रात में ही मोदी गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए थे. पिछले साल भी मोदी ने अपने जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर गए थे. इस बार भी मोदी गुजरात में ही अपने जन्मदिन का ज्यादातर वक्त बिताएंगे.
वहीं बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है. इसके तहत बीजेपी प्रमुख अमित शाह रांची में, वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली के कीर्तिनगर में, रेल मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई में, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर मुम्बई में होंगे. जन्मदिन समारोह के तौर पर बीजेपी प्रदेश इकाई ने 825 स्थानों पर रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है.

Comments
Post a Comment