#नवरात्रि_के_पहले_दिन_मां_दुर्गा_के_'शैलपुत्री'_रूप_की_पजा_की_जाती_है_ये_नवदुर्गाओं_में_प्रथम_दुर्गा_हैं.

"नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें प्रसन्न करने के लिए कैसे करें पूजा-अर्चना"



 

 नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के 'शैलपुत्री' रूप की पूजा की जाती है. ये नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं. पर्वतराज हिमालय के घर जन्म लेने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा. इनका वाहन वृषभ है, इसलिए यह देवी वृषारूढ़ा के नाम से भी जानी जाती हैं. इस देवी ने दाएं हाथ में त्रिशूल धारण कर रखा है और बाएं हाथ में कमल है. वैसे तो नौ दिनों में व्रत रखने वाले और पूजा करने वाले सभी लोगों पर मां की कृपा होती है, लेकिन हर दिन पूजा का अलग तरीका होता है.


मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा
पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न कर आप अखंड सौभाग्य पा सकते हैं. मां शैलपुत्री की पूजा से हमारे जीवन में स्थिरता और शक्ति की कमी दूर हो जाती है. हिलाओं के लिए तो मां शैलपुत्री की पूजा काफी शुभ मानी जाती है. शैलपुत्री की आरती से पहले पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें. माता की तस्वीर भी पानी से धोएं. कलश स्थापना के लिए एक लकड़ी के पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं और एक मुट्ठी में चावल लेकर माता का ध्यान करते हुए से पाटे पर डालें.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं ये भोग मां होंगी प्रसन्न, सभी कष्ट होंगे दूर
अब जिस कलश को स्थापित करना है उसमें शुद्ध जल भरें, आम के पत्ते लगाएं और नारियल उस कलश पर रखें. कलश पर रोली से स्वास्तिक का निशान बनाएं. इसकी किनोर पर कलावा बांधे, फिर उसे स्थापित कर दें. कलश पर चुनरी चढ़ाएं. एक मिट्टी के कटोरे में मिट्टी डालें उसे पानी से गीला करें और जौं बो दें.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में पहनें इन रंगों के कपड़े, परेशानियां होंगी दूर और घर में आएगा धन
मां शैलपुत्री की तस्वीर पर कुमकुम लगाएं और उन्हें भी चुनरी चढ़ाएं. भोग के साथ सुपारी, लोंग, घी भी रखें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और मां शैलपुत्री की कथा पढ़ें.
मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए वन्दे वांछित लाभाय चन्द्राद्र्वकृतशेखराम्। वृषारूढ़ा शूलधरां यशस्विनीम्॥ मंत्र का उच्चारण भी करें. पूजा समाप्त होने पर मां को लगे भोग को किसी गरीब को दें. इससे मां प्रसन्न होंगी और आपके कष्ट दूर हो जाएंगे.मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा
पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न कर आप अखंड सौभाग्य पा सकते हैं. मां शैलपुत्री की पूजा से हमारे जीवन में स्थिरता और शक्ति की कमी दूर हो जाती है. हिलाओं के लिए तो मां शैलपुत्री की पूजा काफी शुभ मानी जाती है. शैलपुत्री की आरती से पहले पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें. माता की तस्वीर भी पानी से धोएं. कलश स्थापना के लिए एक लकड़ी के पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं और एक मुट्ठी में चावल लेकर माता का ध्यान करते हुए से पाटे पर डालें.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं ये भोग मां होंगी प्रसन्न, सभी कष्ट होंगे दूर
अब जिस कलश को स्थापित करना है उसमें शुद्ध जल भरें, आम के पत्ते लगाएं और नारियल उस कलश पर रखें. कलश पर रोली से स्वास्तिक का निशान बनाएं. इसकी किनोर पर कलावा बांधे, फिर उसे स्थापित कर दें. कलश पर चुनरी चढ़ाएं. एक मिट्टी के कटोरे में मिट्टी डालें उसे पानी से गीला करें और जौं बो दें.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में पहनें इन रंगों के कपड़े, परेशानियां होंगी दूर और घर में आएगा धन
मां शैलपुत्री की तस्वीर पर कुमकुम लगाएं और उन्हें भी चुनरी चढ़ाएं. भोग के साथ सुपारी, लोंग, घी भी रखें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और मां शैलपुत्री की कथा पढ़ें.
मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए
 वन्दे वांछित लाभाय चन्द्राद्र्वकृतशेखराम्। वृषारूढ़ा शूलधरां यशस्विनीम्॥ मंत्र का उच्चारण भी करें. पूजा समाप्त होने पर मां को लगे भोग को किसी गरीब को दें. इससे मां प्रसन्न होंगी और आपके कष्ट दूर हो जाएंगे.




"माता दुर्गा के नौ रूपों को चढ़ाएं ये नौ भोग, पूरी होंगी सारी इच्छाएं"









नवरात्रि के त्यौहार की रौनक हर ओर नजर आ रही है. धार्मिक स्थलों से लेकर घर और बाजार में भी त्यौहार की धूम है. लोग इस दौरान इच्छापूर्ति के लिए देवी की उपासना करते हैं. नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है. हम आपसे साझा कर रहे हैं नौ दिनों तक देवी के भोग में क्या चढ़ाएं, ताकि वे प्रसन्न हों और आपकी हर मनोकामना पूरी हो.

*पहले दिन माता दुर्गा को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं. इससे हर तरह के रोग दूर होते हैं और शरीर पूरी तरह से निरोग हो जाता है.

*नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा मां को शक्कर का भोग लगा सकते हैं, इससे आयु बढ़ती है और शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है.

*तृतीया यानी तीसरे रोज दुर्गा माता को गाय के दूध का भोग लगा सकते हैं. इससे दुखों से मुक्ति मिलती है.

*चतुर्थी यानी चौथे दिन देवी दुर्गा को मालपुए का भोग लगाएं, ये हर तरह की समस्याओं का अंत करता है.

*पंचमी यानी पांचवें दिन दुर्गा मां को केले का भोग लगाएं. ये उपाय परिवार में सुख-शांति का वरदान लेकर आता है.

*नवरात्रि के छठवें दिन यानी षष्ठी को माता दुर्गा को शहद का भोग लगा सकते हैं. इससे धन-संपत्ति दोगुनी तेजी से बढ़ती है.

*सप्तमी यानी सातवें रोज मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं. ऐसी मान्यता है कि इससे भोग चढ़ाने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है.

*अष्टमी के दिन देवी दुर्गा को नारियल का भोग लगा सकते हैं. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और बनी रहती है.

*नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी को तरह-तरह के अनाज का भोग दुर्गा मां को लगा सकते हैं. इससे घर-बाहर आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है.



"नवरात्रि का व्रत पहली बार रखा है तो न भूलें ये बातें"




शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो चुकी है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है जिसकी शुरुआत प्रथमा यानी पहले दिन कलश स्‍थापना के साथ होती है. बहुत से लोग नवरात्रि का व्रत करते हैं. अगर आप पहली बार व्रत करने जा रहे हों तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि व्रत का पूरा फल मिले और सेहत पर भी खराब असर न पड़े.

* लोग अपने कामकाजी रूटीन को ध्यान में रखकर व्रत करते हैं. ये उपवास आप नौ दिन भी रख सकते हैं और दो दिन भी रखा जा सकता है यानी पहले और आठवें दिन.

* अगर आप भी नौ दिनों का व्रत करने जा रहे हों तो दशमी को ही व्रत का पारायण करें यानी व्रत खोलें. वहीं पहले दिन और अष्टमी को व्रत करने वाले लोगों को नवमी को व्रत खोल लेना चाहिए.

* पूरे नौ दिनों तक उपवास करने वाले कोशिश करें कि अनाज के अलावा दूसरी चीजें लें, जो उपवास में ली जाती हैं, इससे व्रत पूरा होता है.

* बहुत से लोग इस दौरान प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं, ऐसी मान्यता है कि इससे देवी प्रसन्न होती हैं. इस दौरान बाल और नाखून भी नहीं काटे जाते हैं.

* उपवास के दौरान तेल वाली चीजें या ज्यादा मीठी चीजें न लें. इससे उपवास के फायदों की बजाए सेहत को नुकसान ज्यादा होता है.

* उपवास के दौरान कुट्टू के आटे से बनी रोटी, पूरी, शामक चावल, शामक चावल से बना डोसा, साबूदाने के बड़े, खिचड़ी, सिंघाड़े का हलवा, राजगीरा, रतालू, अरबी, शक्करकंद से बना मीठा खा सकते हैं.

* उपवास के दौरान अधिक से अधिक तरल पेय लें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. फलों का रस, नारियल पानी भी लिया जा सकता है.





Comments

Popular posts from this blog

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। #सलमान सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर हैं।

जानिए बोब्बी कटारिया कोन? और क्या चाहता है

#BiggBoss11: से प्रियांक शर्मा को सलमान ने किया बहार जानें क्या है वजह?