#Padmavati: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रिलीज टालने की याचिका, अब सेंसर बोर्ड के हाथ में फैसला
पद्मावती पर राजस्थान में बवाल, रिलीज रोकने की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुआ विवाद अपने चरम पर पहुंच गया है. अब राजपूत संगठन किसी भी कीमत पर फिल्म रोकने को आमादा है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में फिल्म के कंटेंट को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच पूर्व राजघरानों के वारिस भी खुलकर सामने आए हैं और फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं. झुंझनू, जयपुर, जोधपुर समेत कई इलाकों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. मेवाड़, जयपुर समेत राजस्थान के पांच से ज्यादा पूर्व राजघरानों ने फिल्म का विरोध किया है. इस बारे में आज जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली हैं. बड़े अपडेट #1. पद्मावती की रिलीज रोकने की याचिका पर सुनावाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में भी एक पेटीशन लगाकर फिल्म को बैन करने...