#छठपूजा शुरू, 34 साल बाद बना था महासंयोग!!
नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, 34 साल बाद बना था महासंयोग बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में मंगलवार की सुबह इस महापर्व की शुरुआत व्रतियों और श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय के साथ की. ज़ी न्यूज़ डेस्क भगवान भास्कर की आराधना का लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा मंगलवार सुबह नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में मंगलवार की सुबह इस महापर्व की शुरुआत व्रतियों और श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय के साथ की. पटना में गंगा नदी सहित राज्य के अन्य भागों में आज सुबह व्रतियों और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों एवं तालाबों में स्नान करने के बाद चने की दाल, कद्दू की सब्जी व अरवा चावल से बनाये प्रसाद का ग्रहण किया. कल यानी बुधवार को खरना (लोहंडा) होगा जिसमें व्रतधारी दिन भर का उपवास रखेंगे तथा शाम को स्नान करने के बाद गन्ने के रस अथवा गुड, दूध और चावल की बनी खीर के साथ चावल के आटा का पिट्ठा तथा घी चुपडी रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे. इस प्र...