#जानिए_सलमान_खान_की_फिल्में_जो_कभी_पूरी_नहीं_हो_सकी
सलमान खान की 5 फिल्में जो कभी पूरी न हो सकीं जानिए सलमान खान की फिल्में जो कभी पूरी नहीं हो सकी इस शुक्रवार सलमान खान को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटिश सांसद कीथ वाज के हाथों ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उनको फिल्मों से इतर ह्यूमैनिटी के लिए किए कामों के लिए दिया गया है। सलमान वो अकेले बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने सौ करोड़ से ऊपर बिजनेस करने वाली लगातार 11 फिल्में दी हैं, पर इनकी लगभग इतनी ही फिल्में ऐसी हैं जो शुरू तो हुई पर ना पूरी बनी ना रिलीज हुई। आइये जानें सलमान की ऐसी ही टॉप 5 फिल्मों के बारे में। अपनी पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी सुपर हिट हो गई थी। लिहाजा इस ऑन स्क््रीन कपल की सक्सेज को कैश कराने के इरादे से कई लोगों ने फिल्म बनाने की याजना बनाई और उन्हें साइन करने की कोशिश की। ऐसी एक फिल्म थी 'रण क्षेत्र', जिसमें इन दोनों को काम करना था पर भाग्यश्री के शादी कर लेने और एक्टिंग छोड़ने के फैसले के चलते ये कभी ना बन सकी ना रिलीज हो सकी। बुलं...